हर्षोल्लास से मनाया गया ओणम उत्सव

 हर्षोल्लास से मनाया गया ओणम उत्सव

पिंपरी चिंचवड़।  पिंपरी चिंचवड़ में हर्षोल्लास के साथ ओणम त्योहार मनाया गया। मलयाली कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार इस साल 15 सितंबर को मनाया गया। पुणे में गीता आश्रम के मलयाली सदस्यों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मराठी, राजस्थानी जैसे विभिन्न प्रांतों के सभी भाई भगवान विष्णु के वामनावतार का जश्न मनाने के लिए गीता आश्रम के पिंपरी केंद्र में एकत्र हुए।

उपस्थित सभी लोगों द्वारा पहनी गई केरल की पारंपरिक पोशाकें आकर्षक थीं। महिलाओं ने फूलों की रंगोली या पुक्कलम बनाई थी जो इस त्योहार का विशेष आकर्षण है।

ओणम का शुभ अवसर गीता आश्रम में आदरणीय गुरुदेव श्री पद्मनाभन कृष्णदास की पद पूजा के साथ शुरू हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरुजी के दर्शन किए । पद पूजा के बाद, उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट और विविध केरल व्यंजनों यानी "ओणम सद्य' का आनंद लिया।



विभिन्न गतिविधियों का संचालन करती हैं

गीता आश्रम, एक संस्था है जिसकी स्थापना वर्ष 1998 में पूज्य गुरुदेव श्री पद्मनाभन कृष्णदास के करीबी भक्तों द्वारा 'नरसेवा नारायणसेवा' के रूप में की गई थी, जो गुरुजी की शिक्षाएं हैं, जो आध्यात्मिक और ज्योतिष मार्गदर्शन, होमवन, त्योहारों जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन करती है। भजन, प्रवचन, योग कक्षाएं, ध्यान, संस्कृत भाषा कक्षाएं आदि निःशुल्क आयोजित की जाती हैं।

Post a Comment

0 Comments