घर के बाहर टहल रही महिला का मंगलसूत्र छीना

 घर के बाहर टहल रही महिला का मंगलसूत्र छीना

 पिंपरी  चिंचवड़। रात के भोजन के बाद घर के बाहर टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार लूटेरों ने डेढ़ लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया। यह घटना शुक्रवार (13 सितंबर) को रात करीब 10:30 बजे चिंचवड़ के वाल्हेकरवाड़ी में हुई। इस बारे महिला ने चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे वादी वादी महिला वाल्हेकरवाड़ी में भोजन के बाद टहल रही थी। तभी दोपहिया वाहन पर आये दो लुटेरों ने वादी के गले से डेढ़ लाख रुपये कीमत का 25 ग्राम का मंगलसूत्र जबरदस्ती छीन लिया।चिंचवड़ पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments