पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे सीधे अटल सेतु से जुड़ेगा

- Shubh Subah | शुभ सुबह

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे सीधे अटल सेतु से जुड़ेगा

 दोनों शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी

पुणे। मुंबई-पुणे यात्रा में अभी साढ़े तीन घंटे लगते हैं। वहीं अब पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे सीधे अटल सेतु से जुडेगा जिससे मुंबई से पुणे सिर्फ दो घंटे में पहुंच जाएगा। अटल सेतु से जेएनपीटी के जरिए पुणे पहुंचा जा सकता है। इस नए हाईवे से पुणे, सतारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर और बेंगलुरु जाना बेहद आसान हो जाएगा।
नया एक्सप्रेस-वे मुंबई से पुणे एक्सप्रेस-वे पर यात्रा के समय को और कम कर देगा। यह 130 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा। यह राजमार्ग सीधा चौक-पुणे-शिवारे जंक्शन बनने जा रहा है। इस राजमार्ग में तेज यात्रा के लिए 8 लेन होंगी।

14 लेन की बनेगी सड़क
इस सड़क के निर्माण में लगभग 17 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत आएगी। फिलहाल इस नए हाईवे की रूपरेखा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही है। अटल सेतु अब सोलापुर और सतारा से एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। अटल सेतु से नीचे उतरते ही 14 लेन की सड़क बनेगी।

सोलापुर और सातार भी जाना हो आसान
यह हाईवे बेंगलुरु और छत्रपति संभाजीनगर (पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे) को सीधे जोड़ेगा। इसके साथ ही यह सड़क पुणे रिंग रोड से जुड़ जाएगी। इस नए हाईवे-से सतारा और सोलापुर जाना भी आसान हो जाएगा।


Post a Comment

0 Comments