पुणे। पिंपरी से स्वारगेट मेट्रो सफर जल्द ही शुरू होगा। कसबा पेठ (बुधवार पेठ), मंडई, स्वारगेट के भूमिगत स्टेशन का काम पूरा हो गया है। इसलिए यह मार्ग यात्रियों के लिए जल्द ही सेवा के लिए उपलब्ध किया जाएगा। पीसीएमसी और स्वारगेट के बीच 14 स्टेशन, वनाज-रामवाडी मार्ग पर 16 स्टेशन हैं। वर्ष 2022 के 6 मार्च को पहले चरण के स्टेशनों का उद्घाटन हो चुका है। इनमें पीसीएमसी से फुगेवाडी के बीच 5 और वनाज से गरवारे कॉलेज के बीच 5 स्टेशन शामिल हैं। इसके बाद वर्ष 2023 में अगस्त की एक तारीख को फुगेवाडी से सिविल कोर्ट के बीच 4 स्टेशनों, गरवारे कॉलेज से रूबी हॉल क्लिनिक पर 7 स्टेशनों यानी कुल 11 स्टेशनों पर दूसरे चरण में मेट्रो सेवाएं शुरू हुई। अब सिविल कोर्ट से स्वारगेट के बीच मेट्रो सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। पुणे मेट्रो परियोजना के पर्पल लाइन पर कसबा पेठ (बुधवार पेठ), मंडई और स्वारगेट,इन तीन भूमिगत स्टेशनों का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी।
0 Comments