दो चोर गिरफ्तार, 5 लाख के 6 दोपहिया वाहन जब्त

दो चोर गिरफ्तार, 5 लाख के 6 दोपहिया वाहन जब्त

पिंपरी चिंचवड़। मौज मस्ती के लिए वाहन चोरी कर बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अग्निशमन केंद्र के पास जाल बिछाकर धर दबोचा है। आरोपियों के पास मिली वाहन को लेकर पूछताछ करने पर दोपहिया वाहन 2022 के दिसंबर में चोरी करने की बात कबूली। पूछताछ के दौरान उनके पास से 5 लाख रुपए मूल्य के 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। आरोपियों ने चोरी के वाहन मोशी के सस्ते बस्ती में छिपाकर रखे थे।पुलिस के अनुसार आरोपी प्रसाद भारत पांडव(23) और सचिन अशोक सुदाम (24) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जब उनसे अपने अंदाज में पूछताछ की, तब आरोपियों ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड, मोशी, शिर्डी और सोलापुर में दोपहिया वाहन बुलेट, पल्सर, यामाहा, स्प्लेंडर, हीरो डीलक्स जैसी गाडियां चुराकर वह संभाजी नगर और अहमदनगर में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी भोसरी पुलिस थाने में 2, चिंचवड, शिर्डी और मद्रुप (सोलापुर) पुलिस थाने में एक-एक मामले दर्ज होने की जानकारी उजागर हुई। गौरतलब है कि आरोपी प्रसाद शातिर वाहन चोर है। इससे पहले उसे भोसरी और अहमदनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। वह मोशी में रोजगार के लिए आने की बात कहते हुए कमरा किराए पर लेता था। 

Post a Comment

0 Comments